ग्राम पंचायतों में चलाया सफाई अभियान

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। पवित्र माह रमजान के दौरान साफ सफाई को लेकर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारी संघ के स्थानीय अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने बताया कि माहे रमजान के दौरान लोगो को किसी तरह की परेशानी न हो जिसके लिए प्रभारी एडीओ पँचायत कृष्ण कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लाक की 56 ग्राम पंचायतों में एक साथ सफाई अभियान चलाया गया है। नालियों की सफाई के साथ साथ सार्वजनिक स्थलों सफाई की गयी। कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए सभी सफाई कर्मियों को अपलोड करने के भी निर्देश दिये थे।और स्वयं अभियान का जायजा लिया। ब्लाक अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में सफाई बाकी रह गयी है उसमें भी अभियान के तहत सफाई करायी जायेगी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!