अधिवक्ताओ ने उपनिबंधक कार्यालय के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से की विस्तृत चर्चा
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
फतेहपुर बाराबंकी। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा के साथ हडताल को खत्म किये जाने पर विचार विमर्श किया। तहसील के आसपास अन्य जमीनों पर भी विचार करने की बात पर सहमति व्यक्त की गयी। तहसीलदार द्वारा इस सम्बन्ध में संयुक्त रूप से निरीक्षण करके दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिशा-निर्देश दिया है।
विदित हो कि शनिवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दि बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा से लोक सभागार में वार्ता के लिए गया। अधिवक्ताओं ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा है कि दो दिनों में स्थानीय तहसीलदार द्वारा तहसील के आसपास अन्य सुलभ सरकारी स्थानों की रिपोर्ट भेजी जायेगी, और पुनः सोमवार की वार्ता के बाद ही अन्तिम निर्णय लिया जायेगा। इस वार्ता के दौरान तहसीलदार वैशाली अहलावत, उपनिबन्धक अवधेश कुमार मिश्रा, बार संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, महामंत्री संजय सिंह नम्बरदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल, राजीव नयन तिवारी, हरिनाम सिंह, इन्द्रेश शुक्ला, श्रवण कुमार वर्मा, अनीस अहमद, सतीश वर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, पुलकित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा,जितेंद्र रावत,आदि मौजूद थे।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

