ज़ायोनी शासन के एक पक्षीय फैसले के मुक़ाबले में हमें डट जाना चाहिएः तु्र्की
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ज़ायोनी शासन द्वारा जार्डन नदी के पश्चिमी तट को इस्राईल में मिलाने के प्रयासों की तुर्की ने भर्त्सना करते हुए इसका मुक़ाला करने की मांग की है।
तुर्की के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके अवैध ज़ायोनी शासन के इन प्रयासों की कड़ी निंदा की।
अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा है कि फ़िलिस्तीन की भूमि को हड़पने के लिए नेतनयाहू और बनी गैन्ट्स के बीच जो समझौता हुआ है उसकी हम भर्त्सना करते हैं। हामी अक्सोवी ने कहा कि ज़ायोनी शासन का यह ख़तरनाक काम, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के बिल्कुल विपरीत है। तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश विश्व समुदाय से मांग करता है कि वह अवैध ज़ायोनी शासन के एक पक्षीय फैसले के मुक़ाबले में डट जाए। उनका कहना था कि हम बैतुल मुक़द्दस की राजधानी वाले स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन के इच्छुक हैं। तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि *इस्तंबूल अब भी फ़िलिस्तीनी *जनता के साथ है और वह उनकी आकांक्षाओं का सम्मान करता है। ज्ञात रहे कि ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू और नीले व सफ़ेद गठबंधन के प्रमुख बनी गैन्ट्स के बीच सोमवार को मंत्रीमंडल के गठन पर सहमति हुई है। इस सहमति में जॉर्डन घाटी और पश्चिमी तट में अवैध रूप से बसाए गए ज़ायोनी क़स्बों को जुलाई से इस्राईल में शामिल करना भी शामिल है।

