वरिष्ठ अमरीकी अधिकारीः इसी ईरानी कमांडर ने इराक़ में हमारे ठिकानों पर बरसाए मिसाइल और इसी ने अंतरिक्ष में भेजा सैटेलाइट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका में ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईरान की रेवोलुशनरी गार्ड कार्प आईआरजीसी के एरोनाटिकल विभाग के प्रमुख जनरल अमीर अली हाजीज़ादे के बारे में कहा है कि ईरान के इसी कमांडर की निगरानी में इराक़ में अमरीका की सबसे बड़ी सैनिक छावनी एनुल असद पर मिसाइल बरसाए गए थे।
वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी ने नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर कहा कि हमारा अनुमान है कि जनरल हाजीज़ादे की निगरानी में ही अमरीका का शक्तिशाली ड्रोन ग्लोबल हाक हुरमुज़ स्ट्रेट के पास मार गिराया गया और उन्हीं की निगरानी में अब ईरान ने सैनिक सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज दिया है।
अमरीकी अधिकारी का कहना था कि जनरल हाजीज़ादे हमारे कई लक्ष्यों पर हुए बड़े हमलों के लिए ज़िम्मेदार हैं।
अमरीकी अधिकारी ने यह दावा भी किया कि ईरान ने मोबाइल लांचिंग पैड से अपना सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है।

Don`t copy text!