एसडीएम ने नगर पालिका की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली,बदायूं। एसडीएम राशि कृष्णा ने नगर पालिका की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक उपचार दिया जाए।
एसडीएम राशि कृष्णा ने लगातार दूसरे दिन पालिका स्थित अस्थाई गौशाला पहुंचकर गोवंशों को ठंड से बचने के लिए मजबूत इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने गौवंशी पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया की गौशाला में संरक्षित गोवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजीव कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, हरविलास आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

