बाराबंकी।उपजिलाधिकारी व उपनिबंधक ने किया भूमि निरिक्षण धरना जारी
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
फतेहपुर बाराबंकी। उप निबंधक कार्यालय के स्थानान्तरण को लेकर अधिवक्ताओं की कलमबंद हडताल 25वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तावित भूमि का उपजिलाधिकारी व उपनिबन्धक ने हल्का लेखपाल के साथ भूमि का मौके पर निरीक्षण किया।
मालूम हो कि स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा लगातार कलमबंद हडताल करके प्रस्तावित उपनिबंधक कार्यालय की भूमि पर निर्माण कार्य न किए जाने की मांग की जा रही है। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर सीओ कार्यालय के पास स्थित भूमि पर निर्माण किये जाने पर सहमति व्यक्त की है। जिसके परिपेक्ष्य में ब्रहस्पतिवार को एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा, उपनिबन्धक अवधेश कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय हल्का लेखपाल विकास रावत के साथ मौका मुआयना किया, और कहा कि हम अपने उच्चाधिकारियों को इस प्रस्ताव के बारे में पत्राचार करेंगे। उधर अधिवक्ताओं के खेमे में भी स्थानीय तहसील प्रशासन की इस पहल से आशा की एक किरण जगी है कि पुरानी तहसील परिसर के आसपास ही उपनिबन्धक कार्यालय सुविधाजनक तरीके से स्थापित हो सकेगा। बार संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम का कहना है कि स्थानीय तहसील प्रशासन और उच्चाधिकारियों से वार्ता का दौर जारी है। जल्द ही परिणाम निकलेंगे और सकारात्मक होंगे हमें उम्मीद है। धरना प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह नम्बरदार, राजीव नयन तिवारी, ओम प्रकाश यादव, हरिनाम सिंह वर्मा, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रेमचन्द्र पाल, इन्द्रेश शुक्ला, हरीश मौर्य,सतीश वर्मा, गणेश शंकर मिश्र, मदन मोहन मिश्र, के के मिश्रा, सुशांत वर्मा नफीस अहमद, अवधेश श्रीवास्तव, पौरुष श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा, विकास श्रीवास्तव, ज्ञानू सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, रमेशचन्द्र रावत, अनीत रावत अनीस अहमद, मोहम्मद फहद,समस्त अधिवक्ता मौजूद थे।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

