थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 60 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 06 लाख रूपये) बरामद-
टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी
बाराबंकी जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनपद में मादक पदार्थ तस्करी की घटनाओं को रोकने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.12.2024 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 01 मादक पदार्थ तस्कर मो0 परवेज पुत्र मो0 मुसीर निवासी टिकरा उस्मां थाना जैदपुर जपनद बाराबंकी को जैदपुर-हरख मार्ग, टिकरा उस्मां मोड़ के पास से 01 किलो 60 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 06 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पू छताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथी मिसबाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है। वांछित अभियुक्त मिसबाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी

