कोरोनाः ट्रम्प ने कीटनाशक दवा के इंजेक्शन की दे डाली सलाह, विशेषज्ञों ने कहा बेहद ख़तरनाक!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस के संक्रमितों के इलाज के लिए कीटनाशक दवा इंजेक्ट करने का सुझाव दे डाला जिस पर *विशेषज्ञों और डाक्टरों को काफ़ी हैरानी है क्योंकि इस दवा का प्रयोग घातक हो सकता है।डाक्टरों और संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत ख़तरनाक सलाह है।ज्ञात रहे कि ट्रम्प ने कोरोना वायरस के ख़तरे को कम करने के लिए धूप और कीटनाशक दवा के इंजेक्शन सहित कई परामर्श दे डाले। ट्रम्प ने कहा कि कीटनाशक दवा के इंजेक्शन से कोरोना वायरस से निजात मिल सकती है।इस बारे में डाक्टर यूजीन गो ने ट्वीट करके कहा कि ट्रम्प की सलाह बिल्कुल ग़लत और ग़ैर ज़िम्मेदाराना है।डाक्टर यूजीन गो की लेबार्टरी में वायरस की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लोरोक्स, टाइडपोडस और लिसोल कोरोना वायरस को मार डालेंगे इसमें कोई शक नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है तो यह वायरस उसके सेल्ज़ के अंदर है, अब अगर किसी कीटनाशक को इंसान के सेल्ज़ में मौजूद कोरोना वायरस को मारने के लिए प्रयोग किया गया तो कोरोना वायरस के साथ ही उस व्यक्ति की भी मौत हो जाएगी।
लिसोल और डेटाल बनाने वाली कंपनी आरबीएल ने लोगों को कोरोना वायरस के इलाज के लिए कीटनाशक पदार्थ का इंजेक्शन लेने की ओर से सावधान किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि किसी भी स्थिति में हमारे बनाए पदार्थों को किसी व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट न किया जाए।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प के बार बार हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन के बारे में बात करने के बाद एरीज़ोना में एक व्यक्ति ने क्लोरोक्वीन फ़ासफेट का प्रयोग कर लिया जिसके नतीजे में उसकी मौत हो गई।ट्रम्प के बयान की विशेषज्ञों ने कड़ी निंदा की है और कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति लोगों की जान ख़तरे में डाल रहे हैं।

Don`t copy text!