अन्तिम दिवस में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता टी.आर.सी. लॉ कालेज में शीत कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

2 मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में चल रही क्रीड़ा सप्ताह (18 दिसम्बर, 2024 से 24 दिसम्बर, 2024 के अन्तर्गत होने वाले खेलों में रस्साकशी, दौड़, (100 मीटर, 200 मीटर) खो-खो, लम्बी कूद, क्रिकेट मैच तथा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 दिसम्बर 2024 को होने वाली कबड्डी खेल प्रतियोगिता को मौसम खराब होने के कारण 28 दिसम्बर 2024 को आयोजित कराया गया।
खेल का शुभारम्भ टी.आर.सी. लॉ कॉलेज के प्रबन्धक डॉ सुजीत चतुर्वेदी जी एवं प्राचार्य अश्वनी कुमार गुप्ता जी के द्वारा किया गया। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में चार टीमों (टीम ए, टीम बी, टीम सी व टीम डी) ने प्रतिभाग किया। खेल के प्रथम चरण में टीम ए एवं टीम सी के मध्य मैच खेला गया। जिसमें टीम ए ने 19 प्वाइंट प्राप्त किये। तथा टीम सी सिर्फ 17 प्वाइंट ही प्राप्त कर सकी। प्रथम चरण में टीम ए विजेता रही। खेल का द्वितीय चरण टीम बी और टीम डी के मध्य खेला गया। जिसमें टीम बी ने 11 प्वाइंट प्राप्त कियें तथा टीम डी सिर्फ 08 प्वाइंट ही प्राप्त कर सकी। द्वितीय चरण में टीम बी विजेता रही। कबड्डी मैच के अन्तिम चरण में टीम ए एवं टीम बी के मध्य मध्य खेला गया। टीम ए ने 24 प्वाइंट प्राप्त किये एवं टीम बी सिर्फ 09 प्वाइंट ही प्राप्त कर सकी। इस प्रकार टीम ए को कबड्डी मैच का अन्तिम रूप से विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता डा. नवीन कुमार सिंह, डा. बीर विक्रम सिंह, डा. मंजय यादव, डा. दीपमाला श्रीवास्तव, डा. धर्मेन्द्र कुमार, डा. मुइनुद्दीन एवं खेल प्रशिक्षक शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

2 मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!