बैंड- बाजा व डीजे के साथ निकाली गई राम बारात ।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। कस्बे के मोहल्ला कटरा राम चबूतरा में आयोजित रामलीला में शनिवार की रात धनुष भंग के बाद रविवार को राम बारात बैंड- बाजा व डीजे के साथ निकाली गई।
विभिन्न मार्गों से निकली राम बारात पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की। कई स्थानों पर राम कलैवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगशाला ओर झांकियां बारात में आकर्षण का केंद्र बनी रही। मसौली के राम चबूतरा पर तीन दिनों तक रामलीला का आयोजन होने के बाद चौथी दिन रविवार को राम बारात का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष विपिन मौर्य ने राम,लक्ष्मण ओर माता सीता की आरती उतार कर किया।बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर बुद्धीपुरवा, भूलीगंज, हनुमान मंदिर, कपिल नगर, मोहल्ला बाज़ार,सौनी मोहल्ला,कटरा,होते हुए कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न हुई।
रास्ते में लोगों ने बारात का जगह-जगह स्वागत किया।
महिलाओं ने अपने घरों के सामने आरती उतारी। इससे पूर्व शनिवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया था, जहां भगवान राम ने शिव का धनुष तोड़ा। धनुष टूटते ही सीता जी ने राम के गले में जयमाला पहना दि। मंचन के दौरान कलाकारों ने हास्य रस भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन भी किया। हनुमान मंदिर पर बाबा रामलाल दास ने चारों भाइयों को भौग लगाकर भगवान राम,लक्ष्मण,भरत व सत्रुधन की आरती उतारी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रेमनन्द वर्मा, कोषाध्यक्ष देवीशंकर सौनी, महामंत्री रविआवस्थी, उदित्य नारायन मौर्य, अमित अवस्थी, विनीत अवस्थी (गुड्डू महाराज),जामवन्त मौर्य,नीलू अवस्थी, अरुणेश कुमार, ओमकार प्रजापति,उमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

