अबरार अहमद खान को राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग का चेयरपर्सन बनने पर प्रथम आगमन पर नगर में भव्य स्वागत किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। फैजगंज बेहटा निवासी एडवोकेट अबरार खान को राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग का जनपद बदायूं का चेयरपर्सन बनने पर प्रथम नगर आगमन होने पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग के चेयरपर्सन के अनुमोदन पर आयोग के प्रमुख सचिव डॉक्टर ए. एस. शास्त्री एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली ने युवा समाजसेवी एडवोकेट अबरार खान को राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग के जनपद बदायूं का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। राष्ट्रीय चेयरपर्सन सैयद शाह आलम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा अबरार खान स्वच्छ छवि के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं, उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, और उनसे आशा की जाती है कि आयोग की नीति एवं नियमों के अनुसार आयोग की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सर्वाहित में बिना किसी भेदभाव के सभी की मदद करते हुए नए आयाम कायम करेंगे। नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। अंत में एड. अबरार खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के अध्यक्ष इसरार खान, एड. रवींद्र नाथ गुप्ता, एड. विवेक यादव, एड. अखिलेश यादव, विष्णु यादव, मनवीर यादव, वसीम खान, दिल नवाज खान, जितेंद्र कुमार पूर्व सैनिक, मुसर्रत खान, आस मोहम्मद खान, पूर्व चेयरमैन हाजी मेहरबान खान, राजेश, धर्मेश, शान मो. साजिद आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!