कोरोना महामारी फैला सकता है मुर्गी फार्म

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

गैरजनपदों के हजारों व्यापारी आते हैं माल लेने -क्षेत्रीय जनता में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है जनता का गुस्सा।

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चमनशाह किठूरी की आबादी के मध्य नियम कानून को ताख पर रखकर अवैध ढंग से संचालित है मुर्गी फार्म। गैरजनपदों के आने वाले व्यापारी काफी भी फैला सकते हैं संक्रामण।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मुर्गी फार्म में हजारों मुर्गी मौजूद हैं जिससे निकली वाली बदलू से क्षेत्र व गांव के ग्रामीण जनता काफी परेशान है, सांस लेने काफी दिक्कत होती है। क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश हैं किन्तु धारा 144 लागू होने के कारण जनता उक्त फार्म संचालक के विरूद्ध कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। वर्तमान समय में सरकार द्वारा साफ सफाई करने के उद्देश्य से समयबद्ध तरीके से सफाईकर्मियों को नियुक्त किया गया है किन्तु उक्त फार्म द्वारा सफाईकर्मियों की सारी मेहनत को बरबाद किया जा रहा है। उक्त फार्म हाउस से निकलने वाली गंदगी को पास के ही तालाब में गिरा दिया जाता है जिससे गाय व अन्य पालतू जानवर उक्त दूषित व संक्रमित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उक्त मुर्गी फार्म पर गैरजनपदों के कई व्यापारी सुबह से ही अण्डे खरीदने आने लगते हैं जिससे क्षेत्र में उचित दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और पूरा क्षेत्र असुरक्षित हो गया है किसी भी समय कोई भी संक्रमित व्यापारी आकर गांव में कोरोना संक्रमण फैला सकता है। गांव के लोगों ने कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर उक्त फार्म को हड़ाने के लिए कहा किन्तु उक्त फार्म का संचालक काफी दबंग व पहुंच वाला व्यक्ति है, जिस कारण स्थानीय पुलिस मजबूर है और कोई भी कार्यवाही फार्म संचालक के विरूद्ध नहीं कर पा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हम लोगों ने पूर्व में भी कई बार शिकायत किया किन्तु दबाव के कारण उक्त फार्म अभी भी चल रहा है। क्षेत्र में काफी आक्रोश होने के कारण किसी भी समय कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है।

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!