तीव्र गति से आ रही अल्टिका कार ने ई रिक्शा चालक को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान, बदायूं। तीव्र गति से आ रही अल्टिका कार ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक को चिकित्सकों ने किया जिला चिकित्सालय रेफर
ई रिक्शा चालक विजय,पुत्र राम खिलाड़ी मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी ई रिक्शा लेकर चमनपुरा रोड टेड़ाघाट सहसवान से जा रहा था तभी टेडाघाट पुल के पास अल्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर घायल हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!