बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन ने दो अनधिकृत डबल डेकर बसों को सीज किया। कादरचौक में एक माल वाहन का चालान कर 16 हजार का जुर्माना लगाया गया,
एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार एवं पीटीओ रमेश प्रजापति द्वारा चेकिंग का सिलसिला जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन ने अनाधिकृत तरीके से संचालित दो डबल देकर बसें सीज कर दी। एक बस को बिसौली में सीज किया है, दूसरी बस शहर में लाकर बंद की। सोमवार को कादरचौक में पीटीओ ने माल वाहन में व्यक्तियों का परिवहन करते पाये जाने पर वाहन का चालान कर 16 हजार का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही चालक के लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित करने के लिए जब्त कर लिया। पीटीओ ने 2021 से बिना परमिट, बिना टैक्स चुकाये एक वाहन को पकड़कर थाना कादरचौक में सीज कर दिया। एक अन्य वाहन को बिना परमिट लिए किराए पर सवारियों को ढोने में प्रयुक्त करने पर 25 हजार के जुर्माने का चालान करते हुए सीज कर दिया। पीटीओ ने अन्य विभिन्न खामियों में आठ वाहनों के चालान किए। कुल दस वाहनों के चालान एवं तीन बंद किए।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

