बदायूं। सोमवार को थाना परिसर में प्रधानों और वार्ड के सदस्यों के साथ बैठक हुई। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैमरों लगे होंगे और सही काम करेंगे थाना परिसर में सोमवार को प्रधानों व वार्ड के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती घटनाओं को लेकरक चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने सम्मानित लोगों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। कहा, अगर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सही काम करेंगे तो पुलिस को किसी भी घटना का पता लगाना आसान हो जाएगा। जिससे अपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। बैठक में नौली फतुआबाद चौकी प्रभारी तिलकराम,चेयरमैन नबाव हसन,महेश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, नरेशपाल सिंह, मुजीब खां, मुन्ना सिंह, रमजान मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

