एसएसपी ऑफिस पर युवक ने आत्महत्या करने का किया प्रयास बुरी तरह झुलसा पुलिस ने आग बूझाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस पर करवाई न करने का लगाया आरोप
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं। बदायूं एसएसपी ऑफ़िस गेट पर युवक नें आत्मदाह करने क़ा प्रयास जिससे वह बुरी तरह झुलस गया पुलिस फोर्स नें तुरंत उसकी आग क़ो बुझाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया है बताया जा रहा है ई रिक्शा लूट के मामले में कार्यवाही न होने से परेशान था युवक नें सीओ सिटी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
नई सराय मोहल्ले क़ा रहने वाला गुलफाम आज पुलिस ऑफ़िस पहुँचा और खुद क़ो उसने आग के हवाले कर दिया उसका आरोप है की कोतवाली पुलिस द्वारा उसके मामले में कार्यवाही नही की गयी जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया बताया जा रहा है गुलफाम क़ा 30 दिसंबर क़ो कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसमें उसका इ रिक्शा और नगदी मोबाईल छीन लिया गया था जिसमें पुलिस नें कोई कार्यवाही नही की जिससे परेशान होकर उसने आज पुलिस ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश की
वहीं मामले में एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह नें जानकारी देते हुए बताया की गुलफाम क़ा अपनें ससुराल के लोगों से पिछ्ले दो वर्ष से विवाद चल रहा था जिसके मुकदमे कोतवाली सदर और मूजरिया सिविल लाइन में दर्ज हैं 30दिसंबर क़ो उसकी सलहेज नें मुकदमा दर्ज कराया था उसी मुकदमे के तनाव में उसने आत्मदाह क़ा प्रयास किया उसकी हालत देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

