बदायूं। डिजिटल युग में, नववर्ष 2025 का स्वागत सोशल मीडिया पर धूमधाम से किया गया। सभी ने शुभकामनाएं, फोटो और वीडियो साझा किए। जैसे ही नया साल आया,डिजिटल के दौर में नववर्ष की खुशियां भी सोशल मीडिया पर ही दिखी हैं। नववर्ष 2025 का स्वागत आधी रात को हुआ लेकिन सोशल मीडिया पूर्व संध्या से ही नववर्ष के जश्न में डूब गया। हर कोई सोशल मीडिया पर नववर्ष की शुभकामनायें देते हुए और तरह-तरह की शुभकामनाओं से भरे संदेश, फोटो, वीडियो, स्टोरी शेयर करते नजर आये। सभी सोशल साइड ने चंद सेकेंड में एक-दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दीं। मंगलवार को दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर नववर्ष 2025 के शुभकानाओं भरे संदेशों के तीरे सोशल मीडिया से छोड़े जाने लगे। जैसे-जैसे मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद नववर्ष के जश्न का काउंडाउन शुरू हुआ और देररात तक 11.59 मिनट तक काउंडाउन चला और सोशल मीडिया की सभी सोशल साइड पर संदेश देते रहे। जैसे ही रात के 12 बजे और सभी मिलकर हैप्पी न्यूईयर बोला और फिर सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश छोड़े गए लगा था कि नववर्ष की शुभकानमाओं के संदेश की बारिश हो रही हो।फेसबुक, स्ट्राग्राम, वाट्सएप, एक्स सहित सोशल साइड पर जमकर जश्न मनाया और शुभकामना भरे संदेश दिये। वहीं लोगों ने फिर फोन करके भी एक-दूसरे नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं लोगों ने नववर्ष की खुशी में जश्न मनाते हुए भी फोटो-वीडियो शेयर किये हैं।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

