बदायूं। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे सर्दी से लोग परेशान रहे। सुबह आसमान में बादल छाए रहे,मौसम में हर रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। हर रोज की सुबह कभी कोहरा तो कभी शीतलहर लेकर आ रही है। शुक्रवार को भी मौसम सुबह से ही बिगड़ा हुआ नजर आया। दिन निकलते तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। इसके कारण सर्दी से हर कोई परेशान रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे तो शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा भी रहा। इसके कारण सुबह वाहन लेकर कहीं जाने को निकलने वाले लोग परेशान हुए।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

