बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये कीमत की मारफीन बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के कुशल नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.04.2020 को एक अभियुक्त को समय 19.10 बजे, चौराहा पारा पुलिया ग्राम अहमदपुर थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये कीमत की 40 ग्राम मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 102/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त:-मो0 जसीम उर्फ जाटा पुत्र मो0 समीम निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेश सिंह बघेल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 वेद प्रकाश यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 कैलाश यादव, का0 बृजेन्द्र कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. रि0का0 रोहित कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

