फूलमती हत्याकाण्ड से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
-बाराबंकी थाना देवा पुलिस द्वारा फूलमती हत्याकाण्ड से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वादी जयदत्त भार्गव पुत्र रामजी निवासी टापरपुर थाना फुलबेहड़ जनपद लखीमपुर खीरी ने दिनांक 25.04.2020 को थाना देवा पर लिखित तहरीर दी कि उनकी बहन की फूलमती की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार करीब आठ पूर्व सन 2012 में अरविन्द रावत पुत्र रामराज निवासी कोठार थाना देवा जनपद बाराबंकी के साथ हुआ थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। परन्तु उनके उक्त जीजा, सुरजीत कुमार रावत पुत्र रामराज, जेठानी पत्नी सुरजीत कुमार रावत व नीलम पुत्री रामराज इससे सन्तुष्ट नही हुए और एक लाख रुपये नकद व चार पहिया वाहन को लेकर आये दिन उनकी बहन को प्रताड़ित करते रहे। जब उनके द्वारा उक्त मांग को नही पूरा किया जा सका तो दिनांक 24-25/04/2020 को उक्त लोगों ने उनके बहन की हत्या कर दी। उक्त सूचना पर थाना देवा पर मु0अ0सं0 161/2020 धारा 302 भादवि बनाम अरविन्द रावत आदि 4 नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्याभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में0 विवेचना/साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 302 भादवि0 को धारा 306 भादवि0 में तरमीम कर थाना देवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 161/2020 धारा 306 भादवि में वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 27.04.2020 को समय करीब 11.05 बजे मतौला थाना देवा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हत्याभियुक्त-
अरविन्द रावत पुत्र रामराज निवासी कोठार थाना देवा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
3. का0 जलालूद्दीन थाना देवा जनपद बाराबंकी।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

