बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य शारिफ उर्फ सारिफ द्वारा परिजनों के नाम अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 05 करोड़ 20 लाख रुपये को धारा 14(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जायेगा-

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में संगठित होकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत इनके द्वारा अपराध से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अर्जित चल/अचल सम्पत्तियों की श्रीमान जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के अनुक्रम में जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी, जिसका विवरण निम्नवत है-

थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 83/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के सक्रिय सदस्य मो0 शारिफ उर्फ सारिफ पुत्र इम्तियाज उर्फ छोट्टन निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा गिरोह सरगना मो0 हसनैन पुत्र कमरुद्दीन निवासी मरकामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी व अन्य सक्रिय सदस्य 1. राशिद पुत्र स्व0 गुलाम रसूल निवासी बस्तौली इन्दिरा नगर बी0ब्लाक थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ, 2. नूरुल हसन पुत्र अली हसन निवासी बुढवल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3. यूसुफ पुत्र नन्हा अली निवासी झोपड़पट्टी लवकुशनगर इन्दिरानगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर करीब 15-16 वर्षों से आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह के सक्रिय सदस्य मो0 शारिफ उर्फ सारिफ उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए अपनी पत्नी शबनम के नाम पर ग्राम अमराईगांव तहसील सदर जनपद लखनऊ में भूखण्ड/प्लाट गाटा सं0 09 क्रय कर उस पर 03 मंजिला मकान का निर्माण कराया गया है। दिनांक 22.11.2023 को अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त शारिफ उर्फ सारिफ उपरोक्त व उसके सहअभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, इसीलिए सक्रिय सदस्य द्वारा जानबूझ कर अपनी सम्पत्तियों को छुपाने की नियत से उपरोक्त भूखण्ड/प्लाट को अपनी बहन शेख शुवेबा रिजवान पत्नी रिजवान निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हालपता 170 फ्लोर वीपी नगर हटमेंट लाला लाजपतराय मार्ग, नेहरु सेन्टर मुम्बई के नाम पर कर दिया गया जबकि उपरोक्त सम्पत्ति का उपभोग अभियुक्त शारिफ उर्फ सारिफ उपरोक्त द्वारा किया जा रहा था। इस संगठित गिरोह के द्वारा कारित किये जा रहे आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियुक्त/सक्रिय सदस्य मो0 शारिफ उर्फ सारिफ उपरोक्त द्वारा अपने परिजनों के नाम पर अर्जित की गई अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 05 करोड़ 20 लाख रुपये को थाना जैदपुर पुलिस द्वारा चिन्हित कर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी को आख्या प्रेषित की गई थी।
इसी क्रम में अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कुर्की का आदेश निर्गत किया गया।

कुर्क किए जाने हेतु सम्पत्ति का विवरण-

1. ग्राम अमराईगांव तहसील सदर जनपद लखनऊ में स्थित एक अदद भूखण्ड/प्लाट गाटा सं0 09 रकबा 0.0126 हे0 जो विक्रय विलेख सं0 5627 पर दिनांक 03.08.2022 को अपनी पत्नी शबनम के नाम क्रय कर दिनांक 03.01.2024 को विक्रय विलेख सं0 73 पर अपनी बहन शेख शवेबा रिजवान को विक्रय किया गया है- कुल सम्पत्ति की कीमत 54 लाख रुपये (54,00,000)/- रुपये। (सक्रिय सदस्य मो0 शारिफ उर्फ सारिफ की बहन शेख शवेबा रिजवान के नाम पर)
2. ग्राम अमराईगांव तहसील सदर जनपद लखनऊ में स्थित एक अदद भूखण्ड/प्लाट गाटा सं0 09 रकबा 0.0126 हे0 पर निर्मित 03 मंजिला मकान- कुल सम्पत्ति की कीमत 04 करोड़ लाख 66 लाख रुपये (4,66,00,000)/- रुपये। (सक्रिय सदस्य मो0 शारिफ उर्फ सारिफ की बहन शेख शवेबा रिजवान के नाम पर)

आपराधिक इतिहास-
*मो0 शारिफ उर्फ सारिफ पुत्र इम्तियाज उर्फ छोट्टन निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी *
1. मु0अ0सं0 89/10 धारा 8/9ए/21/25ए/27ए/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 691/11 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कोठी जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 72/21 धारा 352/353/336/504/188/32 भा0द0वि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 385/21 धारा 8/21/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 386/21 धारा 8/21/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 10/22 धारा 8/21/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0 11/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0 119/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0 260/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगैस्टर अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 474/24 धारा 8/21सी/29/60(3) एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना जनपद जैदपुर बाराबंकी
11.मु0अ0सं0 83/24 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अपराध से धनोपार्जन कर अर्जित की गयी चल/अचल संपति को कुर्क कराये जाने हेतु कार्यवाही प्रचलित है।

Don`t copy text!