अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से चोरी किया सामान पुलिस को दी तहरीर।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला गोपालगंज स्थित आसिफ अंसारी का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का गोदाम है जिसमें बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर विद्युत उपकरण चुरा लिए जिसमें बिजली का सामान हीटर फैन आदि चुरा लिए आसिफ पुत्र साकिर हुसैन निवासी मोहल्ला गोपालगंज ने पुलिस को दी तहरी में सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर अज्ञात चोरों के नाम दी है। आज सुबह लोगों ने गोदाम स्वामी आसिफ अंसारी को सूचना दी की आपके गोदाम का ताला टूटा हुआ है गोदाम पर जब आसिफ अंसारी गोदाम गए तो उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए हैं दरवाजा भी तोड़ दिया है जब उन्होंने अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देखें जिसमें से हीटर फैन एवं बिजली का समान अज्ञात चोर चुरा ले गए कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!