अजान के मसले पर भ्रम की स्थिति हुई साफ

जिला ब्यूरो आलोक सिंह जनपद इटावा उत्तर प्रदेश

जिला ब्यूरो आलोक सिंह जनपद इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। जनपद में कई रोज से मस्जिदों से हो रही अजान के मसले पर जो भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, वह उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्री नंद गोपाल ‘नंदी’ व वक्फ मन्त्री मोहसिन रजा के स्पष्टीकरण देने के बाद साफ हो गई है। श्री नंदी व मोहसिन रजा ने अपने संयुक्त बयान में गाजीपुर की घटना का संज्ञान लेते हुए उर्दू के इंकलाब में जो बयान दिया है, उसकी कटिंग व हिन्दी अनुवाद इस प्रकार है। अखबार में छपी खबर के अनुसार बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्तलिफ जिला में रमजानुल मुबारक के मौके पर अजान पर पाबंदी की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर आने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्री नंद गोपाल नंदी ने कहा है कि रमजान के मौके पर अजान पर पाबंदी का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने साफ किया है कि नमाज के दौरान भीड़ की बजह से सिर्फ एक साथ नमाज पढ़ने से मना किया जा रहा है। वहीं रियासती वजीर मोहसिन रजा का कहना है कि जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर ने क्यों पाबंदी आइद की है, इसकी जांच कराई जायेगी। उन्होंने भी साफ किया कि रियासत में कहीं भी अजान पर कोई पाबंदी नहीं है। रमजानुल मुबारक के मौके पर कुछ अजाअ के कुछ इलाकों में बाक्या मसाजिद के जिम्मेदारों को मुकामी पुलिस के जरिये मसाजिद में अजान देने पर भी पाबंदी की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं’’
भ्रम की स्थिति साफ करने के लिये इटावा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास एवं मसूद तैमूरी ने इस्लाम के धर्मगुरू दिल्ली शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी व लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना मो. राशिद फिरंगी महली से फोन से सम्पर्क किया और उनसे जानना चाहा कि मुसलमान अक्षरशः लाॅक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग ;शारीरिक दूरीद्ध का पालन शत-प्रतिशत कर रहे हैं। मस्जिदों में सामूहिक नमाज भी बंद है। मुसलमान सरकार के आदेश का पूरा पालन कर रहे हैं। मस्जिदों में सिर्फ अजान का एहतिमाम किया जा रहा है। जिसको अंजाम सिर्फ एक मुअज्जिन देता है। अजान को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जिसका संदेश अच्छा नहीं जा रहा है। आप उलेमाओं की प्रधानमन्त्री व मुख्यमन्त्री के बीच में वीडियो कान्फ्रेस व अन्य माध्यम के जरिये वार्ता भी हुई हैै, क्या अजान के सम्बन्ध में प्रधानमन्त्री व उ.प्र. के मुख्यमन्त्री ने कोई संदेश, उपदेश या मशवरा दिया है या नहीं? इस सम्बन्ध में आपको मुस्लिम अवाम को बताना चाहिये।
मौलाना राशिद फिरंगी महली ने सारी स्थिति से अवगत कराते हुए खादिम अब्बास से कहा कि शासन ने अजान के बारे में कोई बात नहीं कही है। उन्होंने पत्रकार मसूद तैमूरी के व्हाट्सअप नम्बर पर उर्दू इन्कलाब दिनांक 27 अप्रैल 2020 के प्रथम पृथम पृष्ठ पर छपी खबर की काॅपी करके भेजते हुए भ्रम को दूर करते हुए कहा कि उ.प्र. शासन के मन्त्री गोपाल नंदी व मोहसिन रजा ने प्रेस में अपना वक्तव्य देते हुए शासन की मंशा को जग जाहिर कर दिया है। मन्त्रीगण ने गाजीपुर की घटना का संज्ञान लिया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोरोना के सम्बन्ध में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। और माहे रमजान में अपने अपने घरों में इबादत करने के साथ सारे आलम के इंसानों को कोरोना जैसी भयानक बीमारी से निजात दिलाने और मुल्क में अमनो-अमान बनाये रखने के लिये अल्लाह से दुआ करें।
उपरोक्त सम्वाद में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार मसूद जीलानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला ब्यूरो आलोक सिंह जनपद इटावा उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!