मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत क्षेत्र के 57 पम्पसेट पाकर किसानों के चेहरे पर खुशियां

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत क्षेत्र के 57 किसानो को पम्पसेट दिया गया। पम्पसेट पाकर किसानों के चेहरे पर खुशियां छा गईं।
विकास खण्ड मसौली के विभिन्न गाँवो से आये किसानो को पम्पसेट का वितरण करते हुए अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह योजना किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डीजल पम्पसेट की सहायता से किसान अपनी फसल के लिए समय पर सिंचाई कर सकेंगे, जिससे कृषि क्षेत्र में सुधार होगा।
पम्पसेट इंजन पाने वाले किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम मे सामान्य एव अनुसूचित जाति के दस दस किसानो को हौज पम्पसेट व सामान्य जाति के 20 व अनुसूचित जाति के 17 किसानो को मात्र पम्पसेट दिया गया।
इस मौक़े पर बीटी प्रमोद कुमार, संतोष कुमार सहित कृषक निवासी
ग्राम इन्धौलिया राम प्रताप वर्मा, याकूतगंज राम अनुज वर्मा,रामसमुझ रावत, मोहदीनपुर रामकेवल रावत, रामयश रावत,पल्हरी बिजय वर्मा आदि मौजूद रहे।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!