वितरित किया मास्क, किया जागरुक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार सोनी ने मसौली चैराहे पर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया और कोरोना से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। भाजपा नेता ने लोगों को घर से बाहर न निकलने एव किसी आवश्यक कार्य पर निकलने पर मास्क का उपयोग करने और दिन में 5-6 बार साबुन से हाथ धोने को कहा तथा सामाजिक दूरी को बनाये रखने के लिए लोगों से हमेशा एक मीटर की दूरी बनाये रखने को कहा उन्होंने लोगों को अपने घरों में ही रहने और लॉकडाऊन का सख्ती से पालन करने की अपील की। श्री सोनी ने सभी दुकानदारों को मास्क वितरण करते हुए मास्क लगाने की अपील की।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!