सांसद उपेन्द्र को सौंपी चेक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। वर्तमान समय में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से देश त्राहि-त्राहि कर रहा है ऐसी स्थिति में पूरे देश और प्रदेश के गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ कोई व्यक्ति भूखा ना रहे, जिसकी व्यवस्था करने के लिए देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाहन किया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार राहत राशि जमा कर सकता है। उक्त के अनुपालन में सांसद को निन्दूरा ब्लाक के प्रदीप कुमार रावत, अनुराग निगम, सुरेन्द्र मौर्या, विनीत सिंह, विनय कुमार सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं ने यथासम्भव धनराशि की पांच चेक सांसद को प्रदान की। उक्त चेक को पीएम केयर फंड में बैंक के माध्यम से जमा करवाया गया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!