फतेहपुर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के अंतर्गत वैश्विक महामारी कोरोनावायरस कोविड-19 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ’आजाद इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज फतेहपुर के स्काउट मास्टर अनूप कुमार’ द्वारा विभिन्न गांवो मे जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमे लोगो को जागरुक करने के साथ ही उन्हे सुरक्षा हेतु माक्स वितरित किये जा रहे है। मालुम हो कि लाकडाउन में जनसाधारण, प्रशासन को सहयोग देने की दृष्टि से सेवा के क्षेत्र में हमेशा की तरह अग्रणी भूमिका निभाने वाला उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड इस महामारी में भी अपने विभिन्न टीमों के साथ भोजन के पैकेट, फल, राशन सामग्री, आटा, दाल, चावल पशुओं के लिए हरा चारा निशुल्क वितरण कर रहे हैं। स्काउट मास्टर लोगो को अपने हाथ से मास्क’ बनाकर मुहैया करा रहे है साथ ही जनसाधारण को मास्क क्यों जरूरी है, इसके बारे मे भी बताकर अधिक से अधिक लोगों को जागरुक कर रहे है। स्काउट टीचर की इस पहल से कई अन्य सामाजिक लोग भी जागरुकता अभियान मे आगे आकर लोगो की मदद कर रहे है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

