लूट की फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्भरावा निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा पीआरबी पुलिस को लूट की फर्जी सूचना देना महंगा पड़ गया पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। रविवार को कोठी थाना क्षेत्र के कुम्भरावा निवासी जयचंद के पुत्र शुभम शिवदीप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076और पीआरबी पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह कोठी थाना क्षेत्र के ही इसरोली सारी गांव निवासी अनुज के यहां से ₹50000 लेकर आ रहा था तभी गांव के रहने वाले विनोद और प्रमोद गांव के बाहर मिल गए उन्होंने उसकी बाइक रोक ली और जेब में रखा ₹50000 निकालकर बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव पहुंचकर जब जांच शुरू की तो पता चला विनोद और जयचंद के बीच पुरानी रंजिश का मामला है जिसको लेकर जयचंद के पुत्र शुभम शिवदीप ने पीआरबी पुलिस को फर्जी सूचना दी जिस पर पुलिस शिकायत करने वाले शुभम शिवदीप को थाने ले आई । थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने बताया दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही जिसको लेकर आज एक पक्ष ने पीआरबी पुलिस वा 1076 पर फर्जी सूचना दी थी जिसको लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

