प्रतिबन्धित होने के बावजूद सिर्फ अपने मुनाफे के लिए पान की दुकान खोलकर बिक्री कर रहे दुकानदार को बाराबंकी पुलिस ने लिया हिरासत में लिया

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी लॉक डाउन में पान मसाला आदि पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित होने के बावजूद सिर्फ अपने मुनाफे के लिए पान की दुकान खोलकर बिक्री कर रहे अभियुक्त दुकानदार को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से जनपद बाराबंकी वासियों को सुरक्षित रखने व कोरोना वायरस के दृष्टिगत जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का लॉकडाउन में पालन किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को जनपद में अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सोशल डिसटेन्सिंग का पालन सुनिश्चित करने हेतु व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों तथा प्रतिबन्धित बस्तुओं के विक्रय करने वालों के विरूद्ध समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सरकार द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रतिबन्धित वस्तुओं की विक्रय किये जाने एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।।
आज दिनांक 28.04.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज सिंह के नेतृत्व में लॉकडाउन के उल्लंघन में गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दर्पण टॉकीज के पास कोरोना वायरस के दृष्टिगत सरकार द्वारा प्रतिबन्धित पान मसाला व सिगरेट आदि की बिक्री करने तथा लोगों की भीड़ लगाकर सोशल डिस्टेसिंग/लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदार रुपेश पुत्र स्व0 माताप्रसाद चौरसिया निवासी भीतरी पीर बटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी समय 9.40 बजे पुलिस हिरासत में लेकर प्रतिबन्धित सामग्री को कब्जे में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 271/2020 धारा 188/269/270 भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम बनाम रुपेश पंजीकृत किया गया।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!