जिला बदर किये गए अपराधी को जनपद बाराबंकी की थाना बदोसराय पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी।गुण्डा अधिनियम में जिला बदर किये गए अपराधी को जनपद बाराबंकी की सीमा के अंदर घूमते पाए जाने पर थाना बदोसराय पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बदोसराय श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28.04.2020 को समय 10.45 बजे नुमानी भट्टा चौराहा थाना बदोसराय से गुण्डा अधिनियम का जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा वाद संख्या- 01041/2019 धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत छः माह हेतु जनपद में प्रवेश प्रतिबन्धित किया गया था। आज दिनांक 28.04.2020 को थाना बदोसराय पुलिस द्वारा उक्त आदेश के उल्लघंन पर अभियुक्त मो0 अकील उर्फ चन्दू को गिरफ्तार कर थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 62/2020 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त– मो0 अकील उर्फ चन्दू पुत्र खलील निवासी रसूलपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।आपराधिक इतिहास-1. मु0अ0सं0 98/18 धारा 147/323/504/506/387/452 भादवि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।2. मु0अ0सं0 21/19 धारा 174क भादवि0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।3. मु0अ0सं0 62/2020 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी अधिनियम थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

