पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को चोरी की मोटरसाइकिलों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपितों ने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिलों समेत अनंदीपुर गांव की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने अनंदीपुर से अलैहदादपुर भूड़ जाने वाले रास्ते के पास से दो लोगों को मोटरसाइकिलों समेत पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम वासिफ और जैनुल निवासी मुहल्ला शहबाजपुर जामा मस्जिद बताए। आरोपितों ने बताया कि उनके पास से पकड़ी गई मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। यह बाइकें उन्होंने और उनके एक साथी रोहित उर्फ सोहिल निवासी मुहल्ला कटरा शहबाजपुर ने अरशद निवासी मुहल्ला टंकी इस्लामनगर से खरीदी थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइकें दिल्ली से चोरी की गई हैं। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया और फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई नैपाल सिंह, कां शक्ति सिंह, दीपक कुमार, विजय कुंडू शामिल रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!