बिसौली क्रिकेट कप सीजन – 3 का पहला सेमीफाइनल मैच हिमांशु इलेवन और बिल्ला इलेवन वजीरगंज के बीच खेला गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। नगर में चल रहे बिसौली क्रिकेट कप सीजन – 3 का पहला सेमीफाइनल मैच हिमांशु इलेवन और बिल्ला इलेवन बजीरगंज के बीच खेला गया। जिसमें हिमांशु इलेवन ने चार विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

शनिवार को बिसौली क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित बिसौली क्रिकेट कप सीजन – 3 के टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बिल्ला इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 16 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। हिमांशु इलेवन की ओर से धीरेंद्र यादव ने तीन ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हिमांशु इलेवन की टीम ने मो. वसीम की 24 गेंदों में 43 रनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते 14.4 ओवर में 113 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शानदार गेंदबाजी करने के लिए धीरेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर पवन ठाकुर, मौसम गुप्ता, शिवदयाल मौर्य, शिखिर मिश्रा, अनमोल मिश्रा, सलभ वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल शाक्य, दीपू शर्मा, डेविड मौर्य, इफ़्तेकार हुसैन बबलू, जमाल, योगी मौर्य, मनु मिश्रा, श्याम यादव, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक कुमार, अभिषेक यादव, अमन सक्सेना, विभु अग्रवाल, जीतेश कथूरिया, विजित, सैम, सनी, मिंटू, जेडी, नवल आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!