बाराबंकी । शुक्रवार की देर शाम लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बघौरा ओवरब्रिज के निकट बुलेरो की चपेट मे आने से बाईक सवार दम्पति घायल हो गये जिसमे महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चोरही निवासी नवनीत अपनी पत्नी आरती के साथ बाराबंकी से बाईक नंबर यूपी 41 वी 6830 से घर वापस लौट रही थी बाईक सवार दम्पति बघौरा ओवरब्रिज के पास जैसे ही पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही बुलेरो नंबर यूपी 41 टी 4187 ने टककर मार दी जिससे बाईक पर बैठी आरती सड़क पर गिर गयी और बुलेरो की पहिया महिला के पैरो पर चढ़ गयी जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Related Posts

