गला कसकर युवक की हुई हत्या मे पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु
अवधेश कुमार वर्मा बाराबंकी
बाराबंकी। गुरुवार की रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा मे गला कसकर युवक की हुई हत्या मे पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है। पुलिस हत्या के कई पहलुओं पर जाँच कर रही है ।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा निवासी 30 वर्षीय शिवमंगल चौहान पुत्र गुरुशरण चौहान का शव बजहा चौराहे से जाने वाली सड़क पर बनी मार्केट की दुकान मे पड़ा मिला था मृतक के गले पर निशान थे तथा नाक एव मुंह से खुन निकल निकला था जिससे अंदाजा लगाय जा रहा कि शिवमंगल की गला कसकर हत्या की गयी है। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा और नशे के ही कारण पति पत्नी मे वाद विवाद होता रहता था बीते एक सप्ताह पूर्व पत्नी विवाद के कारण अपने मायके चली गयी थी। सफदरगंज पुलिस ने मृतक के पिता गुरुशरण की तहरीर पर हत्या का मुकदमा किया है तथा हत्या के अलग् अलग पहलुओं पर जाँच शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

