29 वर्षीय युवती ने घर के आँगन मे बने जिंगले मे फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

अवधेश कुमार वर्मा बाराबंकी

बाराबंकी । सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झलिहा मे एक 29 वर्षीय युवती ने घर के आँगन मे बने जिंगले मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कर
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की सुबह करीब 8 बजे थाना क्षेत्र झलिहा निवासी कमला प्रसाद वर्मा की 29 वर्षीय अविवाहित पुत्री कामिनी देवी ने घर के आँगन मे बने जिंगले मे रस्सी से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!