राज्यकर कर्मियों से अवधि से ज्यादा काम लेने के विरोध में यूपी राज्यकर मिनिस्टीरियल ने कार्यालय गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी 10 फरवरी। एस०जी०एस०टी० कार्यालय झांसी में कार्यरत श्री दिलीप कश्यप, प्रधान सहायक उम्र 40 वर्ष का दिनांक 03 फरवरी को रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के मध्य विभागीय कार्य के निष्पादन के दौरान उनकी कार्यालय में ही आकस्मिक निधन हो गया।

अध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि कार्य की अधिकता, संसाधन की कमी एवं जी०एस०टी० व्यवस्था लागू होने के उपरान्त कैडर पुनर्गठन न होने के कारण प्रदेश के समस्त कर्मचारियों पर विगत कई महीनों से अधिकारियों द्वारा समय से पहले कार्यालय पहुंचने एवं निर्धारित समय के पश्चात् देर रात्रि तक कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तथा वह राजकीय कार्य के अतिरिक्त अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ है। अतिरिक्त दबाव के कारण कर्मचारी तमाम प्रकार की गम्भीर बीमारियों जैसे उच्च रक्त चाप, हृदय संबंधी बीमारी, ब्लड शुगर आदि से ग्रसित होते जा रहे हैं। श्री दिलीप कश्यप, प्रधान सहायक के असामयिक निधन से उक्त बातों की पुष्टि होती है। उक्त अप्रिय घटना के संज्ञान में आने पर यू०पी राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टॉफ एसोसिएशन, उ०प्र० की प्रान्तीय कार्यकारिणी की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि उक्त घटना के विरोध में प्रदेश के समस्त राज्य कर विभाग के संवर्ग एवं आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक संवर्ग के कर्मचारियों ने आज दोपहर काला फीता बाँधकर वर्क टू रूल के अनुसार प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक राजकीय कार्य संपादित कर भोजनावकाश में गेट मीटिंग करके विरोध नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व विरोध में 05 फरवरी व 7 फरवरी को लंच के समय शांतिपूर्ण ढंग से जीएसटी भवन के गेट पर कर्मचारियों ने एकत्रित होकर गेट मीटिंग किया। उक्त गेट मीटिंग में संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंत्री अभय कुमार सिंह, विनीत श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, मंत्री, आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक संघ एवं इन्द्रेश कुमार, रिजवान अहमद किदवई, कालीशंकर, योगेश कुमार, राकेश चौधरी, सूरज कुमार, दुर्गेश कुमार, सत्यार्थशील, अनुपमा गौतम, साधना शामिल थीIमामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी 

Don`t copy text!