दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद द्वारा वितरित की गयी।
अवधेश कुमार वर्मा
बाराबंकी। गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को घर पर ही पढ़ाई मिले जिसके लिए गुरुवार को जयति भारतम संस्था के तत्वाधान मे पंचायत भवन बड़ागांव मे दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद द्वारा वितरित की गयी।
दिव्यांग बच्चो को शिक्षण सामग्री एव लोवर टी शर्ट देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, यदि सोच सही हो तो अभाव भी विशेषता में तब्दील हो जाता हैं। समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना समाज के सभी लोगो का दायित्व होना चाहिए इस दिशा की आवाज़ उठायी जाए तो दिव्यांगता कमज़ोरी व अभिशाप नहीं, बल्कि आत्मविश्वास व विकास का जागरण बन जाएगी।
जयति भारतम संस्था के मुकेश कुमार वर्मा, शिवांक गुप्ता, सुनील अवस्थी, सुभाष यादव, ने दिव्यांग बच्चो को सामग्री उपलब्ध करायी।

