आनंद कुमार मौर्य को अंगवस्त्र ओढाकर किया गया।समनानित

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। राजकीय उद्यान गुप्तार पार्क, गुप्तार घाट अयोध्या मे आयोजित मण्डलीय पुष्प ,फल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी मे ग्राम पंचायत पल्हरी निवासी फल एव सब्जी उत्पादक आनंद कुमार मौर्य को अंगवस्त्र ओढाकर समनानित किया गया।
राजकीय उद्यान गुप्तार पार्क, गुप्तार घाट अयोध्या में गौ आधारित प्राकृतिक खेती,जैविक खेती एंव आई.पी.एम. विधि द्वारा फल एंव सब्जियों के उत्पादन करने वाले कृषक आनन्द कुमार मौर्य को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मण्डलायुक्त गौरव दयाल जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह , मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उपनिदेशक उद्यान गीता त्रिवेदी जिला उद्यान अधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने आनंद कुमार मौर्य को अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बाराबंकी जिले से प्रेम वर्मा कृषक श्रीचंद लोधी कृषक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!