सहसवान में पिछले दो दशक से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टैंड को संचालित कराई जाने के लिए तमाम सामाजिक राजनीतिक लोगों के प्रयास किया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान कस्बे के बीचों बीच बने बस स्टैंड को पिछले दो दशक से बस स्टैंड को संचालित कराए जाने के लिए तमाम सामाजिक राजनीतिक लोगों ने प्रयास किया मीडिया प्रिंट मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद एमएलसी बागीश पाठक के प्रयास से बाउंड्री के लिए 20 लाख अब मुक्त हो चुका है रविवार को भाजपा के पदाधिकारी एवं बायोवृद्ध रामकृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब बाउंड्री के लिए हवन पूजन कर नींव रखी बता दे पिछले लंबे समय से भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी दीक्षा महेश्वरी पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी मंडल अध्यक्ष महेश्वरी मंडल महामंत्री आदर्श सक्सेना एवं तमाम व्यापारी बंद पड़े रोडवेज बस स्टैंड को संचालित कराए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं इन सभी लोगों ने अखबार में प्रकाशित खबर के बाद कार्य शुरू होते ही एक उत्साह दिखाई दिया और सभी लोगों में यह आस जाग उठी सभी लोगों ने अखबार में छपी खबरों का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जाहिर की की इसी तरह पत्रकार बन्दू हम लोगों की समस्याओं को उठाते रहेगें और आने वाले समय में इसी प्रयास से यहां के लोगों को जल्द-से-जल्द रोडवेज का बस अड्डा ही नहीं बल्कि डिपो भी मिल जाएगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

