जिलाधिकारी ने पूरा किया पुस्तकालय में पाठकों से किया गया वादा
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी, 24 फ़रवरी। राजकीय जिला पुस्तकालय में 11 फ़रवरी को औचक निरीक्षण में पहुँचे जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने पुस्तकालय में तैयारी कर रहे पाठकों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पाठकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आ रही समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। अपने निरीक्षण के दौरान पाठकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आ रही समस्याओं पर चर्चा किये जाने पर जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया था, कि पुस्तकालय के संग्रहालय सहित दो कक्षों में ए०सी०, वाटर कूलर, सी०सी०टी०वी० कैमरे के साथ नवनिर्मित रीडिंग कक्ष में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट राउटर, कम्प्यूटर, तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकों की आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय ने पाठकों से वादा किया, कि शीघ्र ही तैयारी में आवश्यक संसाधनों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा, बस आप अपनी तैयारी में ध्यान केन्द्रित करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने पाठकों से किये गये अपने वादे को पूरा करते हुए इसका शुभारंभ श्री पंकज जैन (व्यवसायी पेट्रोल पम्प) के माध्यम से पाठकों को एक के स्थान पर दो ब्रॉडबैंड कनेक्शन और वॉटर कूलर को सही करवाकर प्रदान किया, जिससे पाठकों में प्रसन्नता व्याप्त है और उन्होंने अपने भविष्य की राह आसान बनाने के लिए जिलाधिकारी महोदय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया तथा युवा जिलाधिकारी के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर पाठकों ने अपनी तैयारी को और प्रभावी तरीके से करने तथा जिलाधिकारी के पदचिन्हों पर चलने का फैसला लिया।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

