एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को सीओ चकबंदी ऑफिस के कर्मचारियों को ₹200000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने सोमवार को बिसौली सीओ चकबंदी आफिस के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे जनपद के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

सोमवार सुबह चकबंदी कर्मचारी रामनरेश जब पीड़ित से घूस ले रहा था, तभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दबोच लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन में नाम काटकर नवीनपरती दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट की शरण ली। वहां अदालत ने चकबंदी के आदेश को निरस्त कर दिया। जिसका मुकदमा सीओ चकबंदी बिसौली प्रमोद सिंघल की अदालत में चल रहा है। जिसकी आज तारीख थी। चकबंदी कर्मचारियों द्वारा पीड़ित किसान से जमीन में अमलदरामत के नाम पर दस लाख रुपए की मांग की गई। इस पर पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जानकारी दी। जिसके बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार सुबह जैसे ही रामनरेश ने रुपए लिए वैसे ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!