बाराबंकी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय का सात दिवसीय विशेष शिविर चयनित ग्राम रहिमाबाद व सतावां मे शुरू हुआ ।

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी । सहयोगी आर. बी. पी. जी. कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय का सात दिवसीय विशेष शिविर चयनित ग्राम रहिमाबाद व सतावां मे शुरू हुआ । शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक इंo अरुण कुमार वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में एनo एसo एसo ध्वजारोहण व दीप प्रज्वालित कर किया। प्रबंधक जी ने एन एस एस के लक्ष्य व उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है तथा वे सामाजिक सेवा के माध्यम से अपने परिवार व देश को सुदृढ़ बनाने मे अहम भूमिका निभाते है। प्राचार्य डॉo दारा सिंह ने कहा कि एन एस एस छात्रों को व्यक्तिगत रूप से और समूह के रूप मे भी विकसित होने मे मदद करता है। एन एस एस गति विधियों के तहत विभिन्न कार्यों के लिए स्वयं सेवा करने से छात्रों को आत्म विश्वास मिलता है।, नेतृत्व कौशल विकसित होता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों के बारे मे जानने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि रजत बहादुर वर्मा ने बताया कि रासेयो हमे जीवन जीने की कला सिखाती है। इस मौके पर सरस्वती वंदना अनामिका स्वागत गीत कोमल लक्ष्य गीत प्रियांशी, निधि संकल्प गीत आराधना, आस्था, मुस्कान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमार गौतम ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी शिविरार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की। कार्यक्रम में प्रवक्ता राघवेन्द्र सिंह, अवधराम, हनुमान ज्ञानी, गीता वर्मा ,मधु, प्रियंका शुक्ला, निधि, आकांक्षा, इंद्राज सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे

Don`t copy text!