पिपरहा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक तीन वर्षीय से मासूम बच्चे पर क्या हमला

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी । स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय से मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके पहले भी करीब आधा दर्जन बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं।

कुत्तों का झुंड आए दिन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। मंगलवार को पिपरहा गाँव निवासी सुधीर का तीन साल का बेटा आदित्य घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आदित्य को कुत्तों से छुड़ाया। जब तक लोग बच्चे को छुड़ा पाते तबतक मासूम बुरी तरह से जख़्मी हो चुका था आनन फानन मे परिजनों ने उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लें गए जहाँ अधीक्षक डॉक्टर सुशील सरोज ने घायल मासूम का प्राथमिक उपचार किया और हालात तो नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ जिला अस्पताल में उसे कई टांके लगाए गए हैं।

Don`t copy text!