गेहूं खेत मे लहूलुहान अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी । स्थानीय थाना क्षेत्र के मूर्तजीपुर गाँव का है जहाँ बीते देर शाम करीब पांच बजे गाँव के उत्तर पांच सौ मीटर दूरी पर अशोक रावत के गेहूं खेत मे लहूलुहान अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप मच गया शव मिलने की सूचना पूरे गाँव मे आग की तरह फ़ैल गई औऱ देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई वहीँ ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची जैदपुर पुलिस व फरेंसिक टीम गहनता से जाँच मे जुट गई औऱ शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ही करीब 40 वर्षीय रामू उर्फ कृष्णानन्द वर्मा पुत्र सत्यदेव वर्मा का संदिग्ध परिस्थितियों मे लहूलुहान अवस्था गाँव के बाहर शव मिला था, ग्रामीणों की माने तो मृतक कृष्णानन्द शराब का आदी था औऱ घर मे दो दिन पहले ही उसकी पत्नी से कुछ कहा सुनी हुए थी औऱ वो अपने भतीजों के साथ मायके चली गई थी उसी के बाद से मृतक रामू उर्फ कृष्णानन्द वर्मा भी घर से लापता था बीते सोमवार शाम करीब 5 बजे गेहूं के खेत मे शव मिला है
थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है सर् पर चोट के निशान मिले है घटना की सभी बिन्दुओ पर जाँच की जा रही है

Don`t copy text!