…..किशोरियो को प्रशस्ती पत्र देकर समनानित किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी । वात्सल्य संस्था एव सक्षम परियोजना के तत्वाधान मे मंगलवार को विकास खण्ड मसौली की  पंचायत भवन करपिया मे किशोर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागी किशोरियो को प्रशस्ती पत्र देकर समनानित किया गया।

भाजपा नेता आशीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित किशोरियो को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता आशीष वर्मा ने कहा कि वात्सल्य संस्था द्वारा किशोरियों में आत्मविश्वास का संचार करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम  सहित अनेक खेलकूद के कार्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा देश किशोरो का देश जाना जाता है जिनके कंधो पर देश की उन्नति एव खुशहाली की जिम्मेदारी है। किशोरावस्था का समय बड़ा ही मूल्यवान है जो जीवन का भविष्य लिखती है उन्होंने किशोरो को स्वास्थ्य शिक्षा एव रोजगार के प्रति जागरूक किया।

वात्सल्य संस्था के परियोजना प्रबंधक भुआल सिंह ने किशोरावस्था की परिवर्तनकारी भूमिका और पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं से परे शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए किशोरों और युवाओं से आज के जमाने की कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की उन्होने कहा कि आज के समय में इंटरनेट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमें कई नई चुनौतियां दी हैं, जिनके हल निकालने की कोशिश की जा रही हैं । वर्तमान में सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ वीडियो चल रहे हैं। कार्यक्रम में खेल, खाद्य पदार्थ, जेंडर आधारित गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और किशोरों ने भाग लिया। इसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौक़े पर पंचायत सचिव वंदना पाल ब्लाक समन्वयक महेंद्र सिंह कश्यप, सामुदायिक कार्यकर्ता सीमा वर्मा, कमलेश कुमार, अनुप मौर्य, शोभिका मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!