विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान 60 कनेक्शन काटे गए, 3 लाख की वसूली बकायदारों में मचा रहा हड़कंप
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। विद्युत विभाग ने नगर में बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं एसडीओ अभिषेक ऋषि ने किया।
अभियान के दौरान 60 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
20 बिजली बिलों में त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें तत्काल संशोधित किया गया।
अभियान में लगभग 3 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। एसडीओ अभिषेक ऋषि ने बताया
यह अभियान बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली में तेजी लाने और उपभोक्ताओं को सही बिलिंग सुनिश्चित करने के लिए चलाया रहा है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
एसडीओ ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बिलों की नियमित जांच कराने की अपील की है।
इस प्रकार के अभियान से एक और बात सामने आती है कि बिजली विभाग अपने कार्य के प्रति कितना सतर्क है।इस मौके पर जेई रजनीश चंद्र,सुनील यादव, रूमान फैजान,जितेंद्र,मुबारक अली, पप्पन,रहमान,आदि मोजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

