क्वॉरेंटाइन लोगों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

बाराबंकी। आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धौर में क्वॉरेंटाइन सेंटर पर क्वॉरेंटाइन किए गए। गैर प्रांत और राजधानी से आए 4 लोगों का सैंपल लेने सिद्धौर सीएचसी अधीक्षक के साथ बाराबंकी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। बुधवार को प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर आदर्श इंटर कॉलेज में छपरा बिहार से आए नरेंद्र कुमार तथा राजधानी लखनऊ से नियाज अहमद पुत्र सोहेल रिजवाना पत्नी नियाज, इनाया पुत्री नियाज को कल प्रशासन द्वारा रात लगभग 9 बजे क्वॉरेंटाइन किया गया था। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक सिद्धौर डॉ हरप्रीत सिंह के साथ कोरोना जांच के लिए जिले से पहुंची टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धौर में क्वॉरेंटाइन 4 लोगों के सैंपल लेकर वापस चली गई।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!