15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

कोठी, बाराबंकी। जहाँ एक तरफ जिले मे लाक डाउन का पालन सख्ती से कराने का प्रशासन पुरी तरह सतर्क है तो वहीं अपराधियों के भी हौसले बुलन्द है तो वहीं पुलिस लाक डाउन के साथ साथ अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव से कोठी पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 15 लीटर शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। एसआई रमेश चंद ने बताया कि डिघावां तिराहा के पास से देवगाहना निवासी इंद्रपाल के पास से 15 लीटर शराब बरामद की गई है। क्षेत्र में बिक्री किए जाने को जा रहा था। इस दौरान कांस्टेबल नरसिंह यादव व मनीष गुप्ता आरोपी को पकड़ा गया। जिस पर कार्रवाई की गई।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

 

Don`t copy text!