तहरीम खान बने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान, बदायूं। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष जाहिद गाजी एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश अनुसार आज समाजवादी पार्टी छात्र सभा के लिए सहसवान क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी तहरीम खान को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है i
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तहरीम खान से समाजवादी पार्टी ने आशा जताई है कि वह अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ समाजवादी पार्टी में कार्य करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तहरीम खान ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगा समाजवादी पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि छात्रों को जो भी समस्या होगी हर समस्या
का निस्तारण कराने हेतु हर समय हुए तैयार रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा और किसी भी दिशा में छात्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सूचना मिलते ही समर्थको और शुभचिंतकों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर फूल मलाए पहनकर स्वागत किया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!