पुलिस के साथ मिलकर अलापुर बिजली विभाग ने चलाया बिल बकाया बसूली अभियान

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। कस्बा अलापुर जहां विद्युत विभाग की कई टीमों ने सुबह 10:00 बजे से कस्बा अलापुर में बिल बकाया कनेक्शन काटो अभियान चला चलाया। चेकिंग के दौरान बकाया राशि पर 40 कनेक्शन काटे गए और कुछ बड़े बकाया दारों से तुरंत बिल भुगतान किया कई लोगों को समय से बिल जमा करने की हिदायत देकर छोड़ गया। कि 5000 रूपये से ऊपर के बिल होने पर कनेक्शन काटने का आदेश है जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए उनके तीस से पचास हजार रूपये का बिल बकाया था इसीलिए उनके कनेक्शन काटे गए विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई को देखते हुए बड़े बिल बकाया दारों में हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी बिनावर अमर सिंह ने बताया कि यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा इस अभियान में उपखंड अधिकारी बिनावर सहित चार विधुत उपकेंद्र के अवर अभियंता अपनी-अपनी टीमों के ओर पुलिस प्रशासन साथ में मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!